एचएएल को विनिवेश के लिए मंजूरी का इंतजार

बेंगलुरू, 10 फरवरी (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कम्पनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) कम्पनी प्रशासन सुधारने के सम्बंध में कोष जुटाने के लिए सार्वजनिक निर्गम लाने की योजना बना रही है, इसके लिए कम्पनी को सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार है।

एचएएल के वित्तीय निदेशक डी. शिवमूर्ति ने पत्रकारों से कहा, "सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली कम्पनी होने के कारण सरकार को ही कम्पनी की हिस्सेदारी का विनिवेश करने का निर्णय करना है।"

एयरो इंडिया 2011 में शिवमूर्ति ने कहा, "कम्पनी का प्रशासन सुधारने, वित्तीय स्थिति मजबूत करने और भविष्य की जरूरतें पूरी करने सहित विभिन्य उद्देश्यों के कारण कम्पनी सार्वजनिक निर्गम लाने की प्रक्रिया में है।"

रक्षा क्षेत्र की अन्य सरकारी कम्पनियां भारत इलेक्ट्रानिक्स लि. (बीईएल) और भारत अर्थ मूवर्स लि. (बीईएमएल) काफी पहले सार्वजनिक निर्गम ला चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+