तेंदुए की खाल के साथ 2 गिरफ्तार
जिले के सदर कोतवाली इलाके में पुलिस और वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को धर दबोचा। दोनों लखीमपुर खीरी के ही रहने वाले हैं।
कोतवाली सदर थाना प्रभारी वी.के. मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारम्भिक जांच में संकेत मिले हैं कि दोनों वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में लिप्त गिरोह के लिए काम कर रहे थे।
मिश्रा ने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वे दोनों बरामद खाल कहां से लेकर आए थे। दोनों विगत दो-तीन सालों से इस धंधे में लिप्त थे। मिश्रा ने कहा कि उन दोनों से उनके गिरोह और सम्पर्को के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications