मंत्री पर हमले का आरोपी सपा विधायक गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विशेष कारवाई दस्ता (एसटीएफ) ने मायावती सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी पर जानलेवा हमले में कथित संलिप्तता का आरोप लगने के बाद से फरार समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक विजय मिश्रा को मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक मिश्रा पर राज्य सरकार ने 2.5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। फरार सपा विधायक को एसटीएफ ने दिल्ली के हौजखास इलाके से मंगलवार को दोपाहर बाद गिरफ्तार किया। एसटीएफ के लखनऊ स्थित मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में इस गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी दी गई।

ज्ञात हो कि मंत्री नंदी पर पिछले वर्ष 12 जुलाई को इलाहाबाद स्थित उनके घर के पास एक स्कूटी में विस्फोट कर हमला किया गया था, जिसमें मंत्री सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और एक पत्रकार सहित दो लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञप्ति के मुताबिक नंदी पर हमले के मास्टरमाइंड एवं 2.5 लाख रुपये के इनामी अपराधी राजेश पायलट उर्फ आनंद शांडिल्य की मुम्बई से गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में नंदी पर हमले में सपा विधायक विजय मिश्रा, उनके रिश्तेदार एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा की संलिप्तता की पुष्टि हुई थी।

सपा विधायक की संलिप्तता सामने आने के बाद एसटीएफ उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। विज्ञप्ति के मुताबिक एसटीएफ और इलाहाबाद पुलिस ने नंदी पर हमले के अन्य आरोपियों को तो गिरफ्तार लिया था, लेकिन आरोपी सपा विधायक पुलिस की पहुंच से दूर था..वह भेष बदलकर बेंगलुरू, कोलकाता, मुम्बई, राजस्थान और दिल्ली में रह रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+