मायावती के जूते साफ करना अधिकारियों की ड्यूटी?

इस घटना को कई टीवी चैनलों के कैमरों ने कैद किया और देखते ही देखते यहां के अधिकारियों की इज्जत की धज्जियां उड़नी शुरू हो गईं। यही नहीं सभी चैनलों में बार-बार एक ही क्लिपिंग दिखाकर यह भी बताने की कोशिश की जा रही है कि उत्तर प्रदेश के अधिकारी अब मायावती की जूती के नीचे हैं।
सोमवार को जब मायावती औरैया के एक गांव में पहुंची तो उनके जूते गंदे हो गए। देखते ही देखते उनकी सुरक्षा में मौजूद अधिकारी पद्म सिंह ने अपना रुमाल निकाला और मायावती की जूतियां पूछनी शुरू कर दीं। हम आपको बता दें कि ये वो अधिकारी है, जो अपनी काबीलियत के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications