ए राजा की रिमांड अवधि बढ़ी, बेहुरा-चंदौलिया तिहाड़ भेजे गए
नई दिल्ली। देश को सबसे बड़े घोटाले का ताजा पहनाने वाले पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा की रिमांड अवधि बढ़ा दी गई है, अब वो 10 फरवरी तक रिमांड में रहेंगे। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में सीबीआई ने ए राजा को पांच दिन की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार को विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओ पी सैनी के समक्ष पेश किया।
कोर्ट ने ए राजा की सीबीआई हिरासत दो और दिनों के लिये बढ़ा दी, वहीं पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा और राजा के निजी सचिव आर के चंदोलिया को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया है। इससे पहले 2 फरवरी को हुई गिरफ्तारी के एक दिन बाद कोर्ट ने राजा को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा था। गौरतलब है कि राजा पर 1.76 लाख करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है।













Click it and Unblock the Notifications