ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 2 मरे, 1 दर्जन घायल
पुलिस के मुताबिक कमासिन थाने के दादौं गांव के कुलदीप निषाद के बेटे हरी की बारात सोमवार शाम मर्का गांव जा रही थी। कठार गांव के पास संतुलन बिगड़ जाने से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, इसमें सवार पांच वर्षीय मासूम माया व कालीचरन (40) की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में एक दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए, जिन्हें कमासिन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीताराम (35), रामबरन (35) और लाल सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications