उत्तराखण्ड में बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ी
सोमवार को राजधानी देहरादून सहित मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई और शाम होते-होते गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ, बुग्याल, चोपता समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी होने लगी। इससे निचले क्षेत्रों में ठंड ने एक बार फिर लोगों को ठिठुरने को विवश कर दिया। बर्फबारी के कारण कई गांवों के सम्पर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं।
राज्य मौसम केंद्र के निदेशक ए.के. शर्मा ने बताया कि अगले 24 घंटों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 7.2, पंतनगर में 10 और टिहरी में न्यूनतम तापमान 9. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications