मछुआरों की हत्या पर भारत ने चिंता जताई
कृष्णा ने श्रीलंका के विदेश मंत्री जी. एल. पीरिस से यहां हुई मुलाकात के दौरान इस मुद्दे को उठाया और उन्हें भारत सरकार की चिंताओं से अवगत कराया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने यहां संवादाताओं को बताया, "दो भारतीय मछुआरों की हत्या पर विदेश मंत्री ने श्रीलंका के समक्ष गहरी चिंता जताई।" उन्होंने कहा कि दोनों विदेश मंत्री इस बात पर सहमत हुए कि सुरक्षा बलों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
श्रीलंका नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की बार-बार हो रही हत्या को लेकर भारत में जबरदस्त गुस्सा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications