खुद को आग लगाने वाली किशोरी की मौत
झ्झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित चंद्रा ने सोमवार देर शाम संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता का झांसी मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह 80 फीसदी से ज्यादा जल गई थी। सोमवार शाम उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक जिले के मऊरानी इलाका निवासी किशोरी के साथ शनिवार को एक स्थानीय युवक ने कथित रूप से उस समय बलात्कार किया, जब वह अपने खेत से लौट रही थी।
रविवार सुबह किशोरी ने अपने घर में खुद को आग लगा ली थी। उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, बाद में उसे झ्झांसी मेडिकल कालेज अस्पताल स्थानांतरित किया गया था।
चंद्रा ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications