फरियाद लेकर राहुल के काफिले के आगे आई महिला

जिला अस्पताल से निकलते समय शोभा देवी नाम की एक महिला अचानक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए राहुल की गाड़ी के सामने आकर बैठ गई। उसके हाथ में एक प्रार्थना पत्र था, जिस पर उसने अपनी व्यथा लिखी हुई थी। पुलिसकर्मी तत्काल महिला को घसीटकर रास्ते से हटाने लगे, लेकिन किसी तरह वह राहुल से मिलने में कामयाब हो गई।

अंखडपुर इलाके की रहने वाली इस महिला ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस महासचिव ने उसकी पूरी बात सुनने के बाद प्रार्थना पत्र लिया और मंगलवार को मिलने के लिए बुलाया है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा जमा लिया है। प्रशासन उसकी शिकायत नहीं सुना रहा है। उसने बताया कि अपनी फरियाद राहुल को सुनाने के लिए उसे ऐसा करना पड़ा।

सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने आईएएनएस से कहा कि शोभा नाम की महिला कांग्रेस महासचिव को प्रार्थना पत्र देने के लिए गाड़ी के आगे आई थी। इसके आगे उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक राहुल गांधी मंगलवार से अपना दो दिवसीय अमेठी दौरा शुरू करेंगे।

राहुल कोतवाली देहात क्षेत्र में जिस बलात्कार पीड़िता से मिलने गए थे, उसके साथ 31 जनवरी को सामूहिक बलात्कार किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+