तेजस में और सुधार चाहती है वायुसेना : एंटनी
अंतर्राष्ट्रीय एरोस्पेस सम्मेलन का उद्घाटन करने के अवसर पर एंटनी ने सोमवार को यहां कहा, "वायु सेना चाहती है कि उसकी क्षमता में और सुधार हो। मुझे भरोसा है कि रक्षा शोध और विकास संगठन (डीआरडीओ) इन चिंताओं की ओर ध्यान देगा।"
लगभग तीन दशकों की कठिन मेहनत से तैयार भारत के पहले स्वदेशी हल्के और छोटे लड़ाकू विमान तेजस को वायु सेना में संचालन के लिए हाल ही में शुरुआती मंजूरी मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications