हजारों की संख्या में भारतीयों का अमेरिका में अवैध प्रवेश : रिपोर्ट
वाशिंगटन, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हजारों की संख्या में भारतीयों ने पिछले साल मेक्सिको के रास्ते अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश किया है।
समाचार पत्र लॉस एंजिलिस टाइम्स के मुताबिक ऐसा करने वाले बड़ी सख्या में पंजाब व गुजरात के गरीब हैं।
अमेरिकी सीमा के अधिकारियों के मुताबिक गत वर्ष आरम्भ हुई धरपकड़ में 1600 भारतीयों को पकड़ा गया जबकि हजारों की संख्या में भारतीय यहां प्रवेश करने में सफल रहे। इनमें से अधिकांश के पास आवश्यक कागजात नहीं हैं।
एफबीआई और घरेलू सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हालांकि ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है कि इन रास्तों के मार्फत आतंकवादी भी अमेरिका में प्रवेश कर गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications