दो हजार आबादी वाले सभी गांवों में बैंक सुविधा

आरबीआई गवर्नर डी. सुब्बाराव ने भारतीय प्रबंधन संस्थान-रायपुर (आईआईएम-रायपुर) में आरबीआई की कार्यप्रणाली पर एक प्रेजेंटेशन देते हुए छात्रों से कहा कि आरबीआई की योजना है कि 2,000 लोगों की आबादी वाले सभी गांवों में एटीएम, बिजनेस कॉरसपोंडेंट या मोबाइल बैंकिंग से बैंक की सुविधा निश्चित रूप से पहुंचाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विकास की गति को बनाए रखते हुए महंगाई पर नियंत्रण रखना आरबीआई के लिए एक चुनौती है।

उन्होंने कहा कि आम लोग सोचते हैं कि आरबीआई ब्याज दरों का नियमन करती है, जो गलत है। अनिवासी भारतीयों द्वारा की जाने वाली जमा और बचत बैंक खातों को छोड़कर आरबीआई अन्य ब्याज और ऋण दरों का नियमन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि आरबीआई चालू खाता घाटा का प्रबंधन कर बाहरी सेक्टर के लिए गेटकीपर की भूमिका निभाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+