दुर्घटना में 3 की मौत के बाद हुड्डा की जनसभा स्थगित
रोहतक, 8 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में जनसभा में भाग लेने आ रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मंगलवार को अपनी जनसभा स्थगित कर दी।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार वीरेंद्र सिंह ने घोषणा की कि जनसभा में भाग लेने के लिए आ रहे तीन लोगों की जनसभा स्थल के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
जनसभा में हुड्डा एवं अन्य नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने लोगों को संबोधित नहीं किया। यह जनसभा सांपला शहर में स्वाधीनता पूर्व भारत में प्रांत के नेता सर छोटूराम की जयंती के अवसर पर आयोजित की गई थी।
इसके बाद हुड्डा स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान गए, जहां दुर्घटना में मारे गए लोगों के शव रखे गए थे। उन्होंने यह दुखद समाचार सुनकर अस्पताल पहुंचे पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।
वीरेंद्र सिंह ने कहा कि दुर्घटना के कारण जनसभा स्थगित कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications