हुंडई 6 नई कार पेश करेगी (लीड-1)
हुंडई मोटर इंडिया के निदेशक (विपणन और बिक्री) अरविंद सक्सेना ने कहा कि कम्पनी हर साल दो कार लांच करते हुए अगले तीन सालों में भारत में छह नई कार पेश करने की योजना पर काम कर रही है।
उन्होंेने कहा कि कम्पनी भारतीय बाजार के लिए एक नई छोटी कार का विकास करने की प्रक्रिया में है। इसे सैंट्रो हैचबैक से भी छोटी श्रेणी में रखा जाएगा।
सक्सेना ने कहा कि कम्पनी की बिक्री में पिछले महीने कुछ गिरावट हुई है, लेकिन अब घरेलू बाजार में बढ़ रही मांग को पूरी करने के लिए कमर कस रही है। उन्होंने कहा कि निर्यात में आई कमी की भरपाई घरेलू बाजार में बिक्री से हो रही है।
कम्पनी ने कहा कि वह इस माह के आखिर में शुरू होने जा रहे क्रिकेट विश्व कप की आधिकारिक कार साझेदार होगी।
कम्पनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी एच. डब्ल्यू. पार्क ने कहा कि क्रिकेट विश्व कप जैसे अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों की सफलता में जमीनी परिवहन व्यवस्था एक प्रमुख मुद्दा होती है। हुंडई इस आयोजन में खिलाड़ियों, अधिकारियों और वीआईपी मेहमानों को सर्वोत्तम परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने कहा कि कम्पनी क्रिकेट विश्व कप सहित इस पूरे साल में प्रचार अभियानों पर 200 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications