एस-बैंड आवंटन में भाजपा ने प्रधानमंत्री से मांगा जवाब

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को यहां संवादाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, "राष्ट्रमंडल खेल आयोजन संबंधी भ्रष्टाचार, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले, सीवीसी नियुक्ति विवाद, आदर्श सोसायटी घोटाले के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 70 एमएचजेड वाला बहुमूल्य स्पेक्ट्रम एक निजी कम्पनी को कौड़ियों के भाव बेचने से सम्बंधित एक और महाघोटाला लोगों के सामने आया है।"

उन्होंने कहा, "मनमोहन सिंह भ्रष्ट एवं घोटालों वाली सरकार के प्रमुख हैं, जिनसे सरकारी धन की भारी हानि हो रही है। इस सरकार की छवि स्वतंत्रता से लेकर अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार की है और ऊपर से भी यह दावा किया जाता है कि प्रधानमंत्री मिस्टर क्लीन हैं।"

भाजपा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री से नौ सवाल पूछे और कहा कि इन महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर मनमोहन सिंह द्वारा राष्ट्र को दिए जाने चाहिए। क्योंकि सम्बंधित मंत्रालय सीधे उनके अधीन है और वह उत्तरदायित्व अथवा जबावदेही से बच नहीं सकते।

प्रसाद ने कहा कि देश के लोगों को लाखों करोड़ के लाभ से वंचित किया गया है जिसका उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा और अधारभूत ढांचे जैसे जनहित के कायरें में किया जा सकता था। यह बात स्पष्ट है कि मनमोहन सिंह एक ऐसी सरकार के मुखिया हैं जहां पर पारदर्शिता नहीं है और बल्कि उच्च स्तर पर सांठ गांठ है। निगरानी और संतुलन हैं ही नहीं है।

उन्होंने कहा, "यहां पर सारी प्रणाली वास्तव में चरमरा गई है क्योंकि यहां पर दिन-प्रतिदिन नया से नया घोटाला उजागर हो रहा है। मनमोहन सिंह को हमारे प्रश्नों का उत्तर देना होगा। सारे तथ्य जनता के सामने लाए जाने चाहिए। भाजपा मांग करती है कि इस ताजा घोटाले के सभी पहलुओं की उचित जांच कराई जाए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+