विदर्भ के किसानों ने कहा, विलासराव को हटाएं

नागपुर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। विदर्भ में मंगलवार को भूख हड़ताल में शामिल 2,000 से अधिक किसानों एवं किसान-विधवाओं ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री विलासराव देशमुख को पद से हटाने की मांग की।

धरना विदर्भ जन आंदोलन समिति (वीजेएएस) के आह्वान पर आयोजित किया गया। वहीं यवतमाल जिले के पंढारकावाड़ा गांव से आए किसानों ने कहा कि अपनी मांग के समर्थन में वे भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

वीजेएएस के अध्यक्ष किशोर तिवारी ने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय ने देशमुख को मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी पार्टी के ऋणदाता दिलीप सदाना को संरक्षण देने के लिए पद का दुरुपयोग करने का दोषी पाया है।"

उन्होंने कहा, "देशमुख को अब तक क्यों केंद्रीय मंत्री के पद पर बरकरार रखा गया है? यह अस्वीकार्य है।"

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ए.के. गांगुली ने सोमवार को कहा था कि देशमुख को भारी उद्योग मंत्रालय से ग्रामीण विकास मंत्रालय में स्थानांतरित किया जाना 'शर्मनाक कृत्य' है।

शीर्ष अदालत ने पिछले वर्ष 14 दिसम्बर को दिए अपने फैसले में भी देशमुख के आचरण को बेतुका करार दिया तथा बम्बई उच्च न्यायालय द्वारा लगाए गए 25,000 रुपये के जुर्माने को बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया। यह जुर्माना महाराष्ट्र सरकार पर लगाया गया था। अदालत ने कहा था कि एक कांग्रेसी विधायक के साहूकार पिता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने से पुलिस को रोकने में मुख्यमंत्री ने अपने पद के प्रभाव का उपयोग किया।

तिवारी ने कहा, "यह गंभीर मुद्दा है। यदि एक वरिष्ठ मंत्री आम आदमी के हितों की रक्षा करने में विफल रहे और उन्होंने अपने संवैधानिक अधिकार का दुरुपयोग किया तो उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए। इसके बदले न केवल उन्हें पद पर बनाए रखा गया, बल्कि उन्हें ग्रामीण विकास का प्रभार सौंप दिया गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+