निर्यात सम्बंधी शुल्कों में 2100 करोड़ रुपये की कटौती करेगा भारत
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने इससे सम्बंधित टास्क फोर्स की एक रिपोर्ट जारी की। टास्क फोर्स ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय निर्यात को प्रतियोगी बनाने के लिए 44 सुझाव दिए गए हैं। इसमें से सरकार ने 32 सुझावों को स्वीकार कर लिया है।
टास्क फोर्स की अध्यक्षता करने वाले वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री ज्योतिरादितय सिंदिया ने कहा कि इनमें से 21 सुझाव लागू कर दिए गए हैं। अगले कुछ महीनों में दो अन्य सुझाव भी लागू हो जाएंगे। बाकी सुझाव पर विचार जारी है।
सिंधिया ने कहा कि इन 23 सुझावों को लागू करने से निर्यात शुल्कों में कुल लगभग 2,100 करोड़ रुपये की कटौती हो जाएगी।
लागू किए गए महत्वपूर्ण सुझाव में से आठ बंदरगाहों पर 24 घंटे कस्टम क्लियरेंस और विभिन्न शुल्कों में कटौती शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications