नागालैंड मुख्यमंत्री के आवास में आग, बाल-बाल बचे
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव अलेम्तेम्शी जमीर ने आईएएनएस को बताया, "आग जिस समय लगी उस समय मुख्यमंत्री और उनके परिजन घर के अंदर मौजूद थे। सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ।"
उन्होंने बताया, "घर का निर्माण लकड़ियों से हुआ था..इसलिए सब कुछ जल गया।"
मुख्यमंत्री के आवास में आग शाम के वक्त करीब सात बजे लगी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग को बुझाने में जुटे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications