दाल प्रकरण में भाजपा ने पटनायक का इस्तीफा मांगा
राज्य के कई क्षेत्रों का दौरा करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय सचिव किरीट सोमैया ने कहा कि जो साक्ष्य मिले हैं उससे स्पष्ट पता चलता है कि इस मामले में घोर लापरवाही और अनियमितता बरती गई।
सोमैया ने पत्रकारों को बताया, "यह विश्वास हनन का एक आपराधिक मामला है और यह मुख्यमंत्री कार्यालय, मंत्रियों और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया है।"
ज्ञात हो कि वर्ष 2009 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) एक दूसरे के सहयोगी थे।
उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अभियोग चलाने के लिए राज्यपाल अथवा प्राधिकृत अधिकारी से मंजूरी आवश्यक है।
विपक्ष का कहना है कि कथित घोटाला एक हजार रुपये करोड़ से अधिक का हो सकता है। राज्य सतर्कता विभाग ने पिछले महीने दावा किया कि कई स्थानों पर बच्चों और महिलाओं के लिए आपूर्ति की गई दालों में अनियमितताएं बरती गईं।
उल्लेखनीय है कि दाल प्रकरण पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रमिला मलिक ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और कम से कम तीन वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई का सामना करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications