17 भारतीयों सहित इटली के जहाज का अपहरण
रोम, 8 फरवरी (आईएएनएस)। समुद्री लुटेरों ने मंगलवार को हिंद महासागर में इटली के एक तेल टैंकर जहाज का अपहरण कर लिया। जहाज पर 17 भारतीय सवार हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इटली के नौसैनिक अधिकारियों के हवाले से बताया कि जहाज के कप्तान ने जहाज को समुद्री डाकुओं से बचाने की कोशिश की। उसने जहाज की गति बढ़ाई और उन पर पानी की तेज बौछारें छोड़ीं।
इटली के तट रक्षक पोत के कप्तान कोसिमो निकास्त्रो ने बताया कि कम से कम पांच समुद्री डाकुओं ने 266 मीटर लंबे 'सविना केलिन' जहाज पर रॉकेट और बंदूकों से हमले किए।
कप्तान ने बताया कि समझा जा रहा है कि डाकुओं ने जहाज पर कब्जा कर लिया है।
उन्होंने बताया कि जहाज का अपहरण भारतीय समुद्र सीमा से करीब 800 किलोमीटर और सोमालिया समुद्र सीमा से 1300 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। लुटेरों के हमलों में कोई घायल नहीं हुआ है। जहाज पर चालक दल के सदस्यों में पांच इटली के और 17 भारतीय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications