जम्मू एवं कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर
सेना के सूत्रों ने बताया कि मारे गए तीनों आतंकवादियों की पहचान की पुष्टि अभी की जानी है। हालांकि इनमें से एक हिजबुल मुजाहिदीन का डिवीजनल कमांडर कारी जुबेर समझा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह रामबन जिले में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारा। इसके बाद जारी मुठभेड़ देर अपराह्न् तक चली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications