'आरुषि मामला बंद करने की रिपोर्ट स्वीकार करे अदालत'
सीबीआई के वकील आर.के.सैनी ने अदालत से कहा, "दीवार पर पाए गए हाथ और अंगुलियों के निशान को भी फोरेंसिक प्रयोगशाला सत्यापित नहीं कर सकी है।"
सैनी ने कहा, "तलवार दम्पति ने जांच में सहयोग नहीं किया और सीबीआई को कोई ठोस सबूत नहीं मिला। इसलिए सीबीआई के पास मामले को बंद करने की रिपोर्ट सौंपने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था।"
सैनी ने अदालत से मामले की अंतिम रिपोर्ट स्वीकार करने का अनुरोध किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications