मेक्सिकन क्रांतिकारी की उंगली की बिक्री होगी!
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक दुकान के प्रबंधक डेविड डेलगैडिलो ने बताया, "सालों पहले किसी ने हमें यह उंगली दी थी और हालांकि हम नहीं जानते कि यह वास्तविक उंगली है अथवा नहीं लेकिन हमें यह रोचक लगा और हमने इसे अपनी दुकान में संरक्षित कर रखने का निर्णय लिया।"
टेक्सास के इतिहासकार फ्रेड मोरेल्स के मुताबिक जोस डोरोटियो एरैंगो एरेम्बुला (पैंचो विला) नाम के व्यक्ति की मृत्यु के तीन महीने बाद उनके सिर को धड़ से अलग किया गया था लेकिन यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि उनके हाथ की उंगली भी काटी गई थी अथवा नहीं।
इस ऐतिहासिक व्यकित की उंगली की प्रामाणिकता तो अब तक सिद्ध नहीं हो सकी है लेकिन फिर भी कई लोग उत्सुकतावश इसे देखने के लिए दुकान में पहुंचते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications