पेशावर में विस्फोट में पुलिसकर्मी की मौत, 4 घायल
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने 'जियो न्यूज' के हवाले से खबर दी है कि हमले में पुलिस चौकी तहस-नहस हो गई है और वैन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अज्ञात बंदूकधारियों ने पहले तो पचायानु गारही में पुलिस चौकी पर हमला किया और फिर पुलिस वैन के रास्ते में पहले से लगाए गए एक बम में रिमोट कंट्रोल से विस्फोट कर दिया। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications