दिल्ली में कोहरा लौटा, उड़ानें प्रभावित
मंगलवार तड़के हवाईअड्डे पर कम दृश्यता प्रणाली को लागू किया गया। घने कोहरे व हवाईपट्टी पर दृश्यता कम होने की वजह से एक दर्जन से भी ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय व घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं। कुछ विमानों ने देरी से उड़ान भरी तो कुछ के समय में बदलाव किया गया।
हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया, "सीएटी 3 बी से करीब 18 विमानों ने उड़ान भरी।"
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस समय के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक राजधानी के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनने के कारण बारिश हुई। वैसे दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है।
एक आईएमडी अधिकारी ने बताया, "राजधानी में कोहरा था। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द रहने का अनुमान है।" आद्र्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई।
सोमवार रात राजधानी में 5.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अचानक हुई बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। मंगलवार सुबह भी सड़कों पर वाहनों के जाम की स्थिति थी।
दिल्ली परिवहन पुलिस के मुताबिक आउटर रिंग रोड, धौला कुआं, आनंद विहार, नरेना और सुब्रोतो पार्क इलाके में जाम की स्थिति के चलते वाहन बहुत धीमी गति से चल रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications