उड़ीसा में मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर
भुवनेश्वर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के इस्पात शहर राउरकेला के नजदीक एक वन क्षेत्र में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।
पुलिस अधीक्षक दीप्तेश पटनायक ने आईएएनएस को बताया कि सुंदरगढ़ जिले में पुलिस व अर्धसैनिक बलों के साथ हुई मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एरिया कमांडर समीर खाल्को मारा गया है।
एक गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का संयुक्त दल भुवनेश्वर से 575 किलोमीटर दूर स्थित चाडीपोश इलाके में तलाशी के लिए पहुंचा तभी यह मुठभेड़ शुरू हुई।
उन्होंने बताया कि जब नक्सलियों ने दल पर गोलीबारी शुरू की तो दल को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी लेकिन मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि मृत नक्सली के पास से एक पिस्तौल व करीब 25 राउंड जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पटनायक ने बताया कि खाल्को कई अपराधों में लिप्त था। उस पर कुछ साल पहले एक पुलिस अधिकारी की हत्या करने का भी आरोप था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications