एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर, 4 मरे
हादसा जिले के उतरांव थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब वाराणसी की तरफ जा रही एक एंबुलेंस सामने से आ रहे ट्रक से सामने से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस में पांच पुरुष सवार थे।
उतरांव थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में एंबुलेंस का चालक सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जो फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी देने में सक्षम नहीं है।
मिश्रा ने बताया कि फिलहाल हादसे के शिकार लोगों की शनिाख्त नहीं हो पाई है कि वे कहां के रहने वाले थे। एंबुलेंस पर गुड़गांव का नम्बर है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications