चेचेन्या के विद्रोही नेता ने ली मास्को आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चेचेन्या के विद्रोहियों से जुड़ी 'कावकाज सेंटर वेबसाइट' पर सोमवार देर रात जारी किए गए एक वीडियो संदेश में उमारोव ने कहा कि उसने ही 24 जनवरी को आत्मघाती हमला करने का आदेश दिया था, जिसमें कम से कम 36 लोग मारे गए थे और 130 से अधिक घायल हुए थे।
मास्को के समाचार पत्र 'आरबीसी' के मुताबिक उमारोव ने रूस में और आत्मघाती हमले की धमकी दी है।
पिछले साल मार्च में उमारोव ने मास्को सब-वे में हुए दो बम विस्फोटों की भी जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में कम से कम 37 लोग मारे गए थे और लगभग 65 लोग घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications