मून ने सूडान में जनमत संग्रह के परिणामों का स्वागत किया
बान ने कहा, "शांतिपूर्ण और विश्वसनीय जनमत संग्रह सभी सूडानी नागरिकों की उपलब्धि है।"
चुनाव आयोग ने सोमवार को 15 से 21 जनवरी के बीच हुए जनमत संग्रह के परिणामों की आधिकारिक घोषणा की। इस जनमत संग्रह में दक्षिणी सूडान के पंजीकृत मतदाताओं में से 98.83 प्रतिशत लोगों ने आजादी के पक्ष में मत दिया।
खारतूम में सूडान के राष्ट्रपति उमर अल बशीर ने इन परिणामों को मान्यता दी और जनमत का पालन करने का आश्वासन दिया।
बान ने उत्तरी सूडान और दक्षिणी सूडान की सरकारों से जनमत का पालन करने के लिए आपसी सहयोग से समझौता करने की अपील की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications