लोकसभा अध्यक्ष को सत्र चलने की उम्मीद, विपक्षी दल मांग पर अडिग
सरकार ने इस मुद्दे पर गतिरोध दूर करने के लिए मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि जेपीसी की मांग को लेकर उसके रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने कहा, "हम जेपीसी चाहते हैं। हम चाहते हैं कि संसद की कार्यवाही चले।"
उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों ने जेपीसी गठित करने की मांग की है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा की गिरफ्तारी और शिवराज पाटील समिति की रिपोर्ट से 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच जेपीसी से कराने की मांग को और मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि संसद चले लेकिन इसके लिए सरकार को अपनी जिद छोड़नी होगी।
वहीं लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा, "मुझे विश्वास है कि सदन चलेगा।" संसद का बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications