शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 7 महीनों के निम्नतम स्तर पर (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 104.32 अंक की तेजी के साथ 18,141.51 पर खुला। सेंसेक्स ने 18,141.51 के ऊपरी और 17,742.18 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ पांच शेयरों बजाज ऑटो (1.69 फीसदी), टाटा पावर (1.47 फीसदी), सिप्ला (0.83 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (0.82 फीसदी) और इंफोसिस (0.24 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (5.97 फीसदी), ओएनजीसी (5.58 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (5.21 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशन (4.20 फीसदी) और हीरो होंडा (4.06 फीसदी) प्रमुख रहे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.35 अंक की तजी के साथ 5,432.35 पर खुला। निफ्टी ने 5,432.35 के ऊपरी और 5,303.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 162.24 अंकों की गिरावट के साथ 6,537.44 पर और स्मॉलकैप 266.45 अंक की गिरावट के साथ 7,995.27 पर बंद हुए।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (3.81 फीसदी), रियल्टी (3.08 फीसदी), वाहन (2.70 फीसदी), बैंकिंग (2.28 फीसदी) और तेल एवं गैस (2.06 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 551 शेयरों में तेजी और 2,299 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 136 शेयरों के भाव में काई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications