पाकिस्तान में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं अल्पसंख्यक : मंत्री

बलूचिस्तान प्रांत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री बसंत लाल गुलशन ने सोमवार को कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के बीच असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक बसंत लाल ने कहा कि हिन्दू समुदाय के लोग अभी तक अपने धर्म गुरू लक्की चंद गर्जी की सुरक्षित रिहाई की प्रतिक्षा कर रहे हैं, जबकि उनके समुदाय के एक अन्य व्यक्ति की क्वेटा में अपहरण के प्रयास के दौरान हत्या कर दी गई।

एक व्यापारी राजेश कुमार की उस समय हत्या कर दी गई जब वह बाजार जा रहे थे। पिछले तीन दिनों के भीतर क्वेटा के आसपास के इलाकों में तीन हिन्दू नेताओं की हत्या की जा चुकी है।

गुलशन ने कहा अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोग अन्य स्थानों का रुख कर रहे हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में राम सिंह सोधू पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कार्यकारी (पीएमएल-एफ) के टिकट पर सिंध विधानसभा के लिए चुने गए थे। यह सीट अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित है। चुनाव जीतने के बाद सिंह भारत चले गए और उन्होंने वहां से विधानसभा स्पीकर निसार अहमद खोरो को इस्तीफा भेज दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+