हुंडई पेश करेगी सैंत्रो से छोटी कार
हुंडई मोटर इंडिया के निदेशक (विपणन और बिक्री) अरविंद सक्सेना ने कहा कि कम्पनी हर साल दो कार लांच करते हुए अगले तीन सालों में भारत में छह नई कारें पेश करने की योजना बना रही है।
उन्होंेने कहा कि वे अगले साल तक सैंत्रो हैचबैक से भी छोटी एक कार लांच करेंगे।
कम्पनी ने कहा कि वह इस माह शुरू होने जा रहे क्रिकेट विश्व कप की आधिकारिक कार साझेदार होगी।
कम्पनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी एच. डब्ल्यू. पार्क ने कहा कि क्रिकेट विश्व कप जैसे अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में जमीनी परिवहन एक प्रमुख मुद्दा है। हुंडई इस आयोजन में खिलाड़ियों, अधिकारियों और वीआईपी मेहमानों को सर्वोत्तम परिवहन उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने कहा कि कम्पनी क्रिकेट विश्व कप सहित इस पूरे साल में प्रचार पर 200 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications