कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कमर कसें कार्यकर्ता : राहुल (लीड-1)

मुंशीगंज अतिथिगृह में मंगलवार को आयोजित युवक कांग्रेस के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार की प्रदेश के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है। राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए केंद्र जो पैसा भेजता है मायावती सरकार उस धन का इस्तेमाल पार्को और स्मारकों के निर्माण में करती है जो धन का दुरुपयोग है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का सर्वागीण विकास तभी होगा जब लखनऊ में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कांग्रेस का कब्जा होगा।

राहुल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में लाने की जिम्मेदारी युवा कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। उन्हें यह जिम्मेदारी लेकर मैदान में उतरना होगा।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि युवक कांग्रेस के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस महासचिव अपने संसदीय क्षेत्र के रायपुर फुलवारी कस्बे में केंद्र सरकार की योजना के तहत गरीबों के लिए निर्मित किए गए 24 भवनों की चाबियां दलित पात्रों को सौंपी।

प्रवक्ता के मुताबिक मंगलवार सुबह कांग्रेस महासचिव ने मुंशीगंज अतिथिगृह में शोभा देवी से भी मुलाकात की, जो अपना पार्थना पत्र लेकर सोमवार को उनके काफिले के आगे आ गई थी। समस्या सुनने के बाद उन्होंने शोभा को हर संभव कानूनी मदद देने का वादा किया।

शोभा का आरोप है कि उसकी जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा जमा लिया है। प्रशासन उसकी शिकायत सुनने को तैयार नहीं है। राहुल सोमवार देर शाम सबको चौंकाते हुए सुल्तानपुर में एक बलात्कार पीड़िता से मिलने जा रहे थे, तभी शोभा सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उनकी गाड़ी के सामने आकर बैठ गई थी।

उल्लेखनीय है कि राहुल अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+