न्यायालय ने राजा की हिरासत अवधि दो दिन बढ़ाई (लीड-1)

पांच दिनों की हिरासत अवधि खत्म होने पर राजा को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई के बाद सीबीआई अदालत के न्यायाधीश ओ. पी. सैनी ने राजा की हिरासत अवधि 10 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी।

राजा के दो अन्य सहयोगियों सिद्धार्थ बेहुरा और आर. के. चंदोलिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पहले ही भेजा गया था।

सीबीआई ने राजा से पूछताछ के लिए और चार दिन की हिरासत की मांग की थी। वहीं सीबीआई ने कहा कि उसे बेहुरा और चंदोलिया की हिरासत बढ़वाने की जरूरत नहीं है।

सीबीआई ने न्यायालय से कहा कि राजा 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की मुख्य आरोपी हैं।

सीबीआई का विरोध करते हुए राजा के वकील रमेश गुप्ता ने कहा कि षणयंत्र का खुलासा होना चाहिए और पांच दिन की हिरासत की रिपोर्ट न्यायालय को सौंपी जाए।

गुप्ता ने कहा, "सीबीआई ने अपने आवेदन में ऐसी कोई रिपोर्ट पेश नहीं की है जिसके आधार पर राजा की हिरासत की अवधि बढ़ाई जाए। पांच दिनों में सीबीआई ने राजा से पूछताछ की है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय इस मामले की निगरानी कर रहा है इसलिए हिरासत की अवधि नहीं बढ़ाई जानी चाहिए।"

इसके जवाब में सीबीआई ने कहा, "हमारे पास केस डायरी और जांच की स्थिति रिपोर्ट है लेकिन इसे आरोपी या उनके वकील को देने की जरूरत नहीं है। हम हिरासत चाहते हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में हुए षणयंत्र का खुलासा करने के लिए हमें राजा को हिरासत में रखने का अधिकार है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+