जेपीसी गठित हो, संसद भी चलनी चाहिए: विपक्ष
बैठक में शामिल हुए विभिन्न राजनीतिक दलों नेताओं के बयानों से ऐसे संकेत मिले हैं कि सरकार ने जेपीसी जांच की मांग को लेकर अपने रुख में थोड़ी नरमी दिखाई है। सभी दलों ने एक सुर में संसद सत्र हर हाल में चलने पर सहमति जताई है।
बैठक के बाद संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा, "सरकार और विपक्ष इस बात पर सहमत है कि संसद में हर हाल में कार्यवाही सुचारू रूप से चले।"
जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा, "बैठक में शामिल हुए सभी दलों ने जेपीसी की मांग पर जोर दिया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि संसद सत्र भी चलना चाहिए। सरकार का रुख भी इस दौरान सकारात्मक रहा।"
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने कहा, "हम चाहते हैं कि संसद में कार्यवाही हो लेकिन साथ ही 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच जेपीसी से कराई जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications