सिंधु घाटी से मिली हर 10वीं वस्तु खेलों से सम्बंधित

लंदन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेषों में मिली हर दसवीं वस्तु किसी न किसी प्रकार के खेलों से सम्बंधित है। स्वीडन में हुए एक नए अध्ययन में 4,000 वर्ष पुरानी इस सभ्यता के विषय में यह खुलासा हुआ है।

स्वीडन के गोथनबर्ग विश्वविद्यालय के अध्ययनकर्ता एल्क रोजर्सडोटर ने मोहनजोदड़ो से मिले अवशेषों में खेलों से सम्बद्ध वस्तुओं का अध्ययन किया। मोहनजोदड़ो वर्तमान पाकिस्तान में है।

सिंधु घाटी से मिले ज्यादातर अवशेष कांस्य युग से सम्बंधित हैं। प्राचीन मिस्र और मेसोपोटामिया की संस्कृति भी इसी युग से सम्बद्ध है।

रोजर्सडोटर के अध्ययन में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है और वह यह है कि सिंधु घाटी के अवशेषों से मिली हर दसवीं वस्तु खेलों से सम्बंधित है। उदाहरण के लिए उनमें विभिन्न आकारों के जुआ खेलने के पांसे शामिल हैं।

रोजर्सडोटर कहते हैं, "खेलों से सम्बंधित वस्तुओं के इतनी अधिक संख्या में मिलने और उनके आकार में विविधता का मतलब है कि 4,000 साल पहले भी लोगों के रोजमर्रा के जीवन में खेलों का खास महत्व था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+