दो करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार
एटा, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में विशेष कार्रवाई दस्ते (एसओजी) और पुलिस ने मादक पदार्थो के तीन तस्करों को करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।
जिले के कोतवाली देहात इलाके के धुंधवारा गांव के पास इन तस्करों को मंगलवार तड़के गिरफ्तार किया गया। तस्करों में दो फिरोजाबाद जबकि एक फरूखाबाद का रहने वाला है।
जिले के एसओजी प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर तस्करों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे अपने किसी ग्राहक को ब्राउन शुगर की आपूर्ति करने की फिराक में थे।
पांडे के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वे पिछले तीन-चार सालों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तराखण्ड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मादक पदार्थो की आपूर्ति कर रहे थे। तस्करों से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications