अश्लील वीडियो क्लिप में पुलिस नहीं दर्ज कर पाई मामला
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) एच.जी.एस. धालीवाल के मुताबिक पुलिस इस मामले में विश्वविद्यालय की पुष्टि का इंतजार कर रही है। विश्वविद्यालय इस मामले की जांच कर रहा है।
धालीवाल ने संवाददाताओं से कहा, "लड़की और उसका दोस्त इस कांड में शामिल थे जबकि एक अन्य लड़के ने कथित तौर पर उनका वीडियो तैयार किया था। जेएनयू ने अभी इस मामले की पुष्टि नहीं की है।"
गौरतलब है कि यह घटना जेएनयू प्रशासन के संज्ञान में पिछले सप्ताह उस समय आई थी जब सुरक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय प्रॉक्टर कार्यालय को इसकी जानकारी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications