रक्षा व्यापार बढ़ाने के लिए भारत दौरे पर अमेरिकी अधिकारी

वाशिंगटन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। द्विपक्षीय रक्षा व्यापार में वृद्धि को लेकर दबाव बनाने के लिए एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी वाणिज्य मंत्री गैरी लॉक के भारत दौरे में उनके साथ हैं।

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा, "नवम्बर में हुई राष्ट्रपति ओबामा की यात्रा के दौरान तय किए गए लक्ष्यों की पूर्ति के लिए राजनीतिक एवं सैन्य मामलों के सहायक विदेश मंत्री एंड्रयू जे. शापिरो आठ से 11 फरवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे।"

शापिरो का यह दौरा अगले महीने वाशिंगटन में होने जा रही रक्षा नीति समूह की बैठक से पहले हो रहा है। शापिरो बेंगलुरू में आयोजित एयरो इंडिया 2011 एयर शो और विमानन प्रदर्शनी में शिरकत करेंग। इसके बाद वह नई दिल्ली में रक्षा व्यापार से जुड़े मुद्दों पर बातचीत के लिए वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

विदेश विभाग के मुताबिक वह समुद्री सुरक्षा और समुद्री डकैती रोकने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

भारत सोमालिया तट पर समुद्री डकैती रोकने के लिए 60 देशों के संपर्क समूह का सक्रिय सदस्य है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+