अमेरिका ने पाक से उच्च स्तरीय संबंधों पर रोक लगाई
समाचार पत्र 'द वाशिंगटन पोस्ट' के मुताबिक अमेरिकी और पाकिस्तानी अधिकारियों ने द्विपक्षीय उच्च स्तरीय वार्ताएं स्थगित किए जाने की पुष्टि की है। पाकिस्तान में गिरफ्तार किए गए अमेरिकी राजनयिक रेमंड एलन डेविस ने स्वीकार किया है कि 27 जनवरी को जब वह लाहौर में सड़क पर अपने वाहन से जा रहे थे तब मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों द्वारा उन्हें धमकाए जाने पर उन्होंने गोली चलाई थी।
इस गिरफ्तारी के चलते पाकिस्तान के साथ अमेरिका के सम्बंध प्रभावित हुए हैं और वाशिंगटन में इस महीने के अंत में प्रस्तावित अमेरिका, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के नेताओं की बैठक भी खतरे में पड़ गई है। पाकिस्तान अफगानिस्तान युद्ध में अमेरिका का अहम सहयोगी रहा है।
दोनों देशों के अधिकारियों ने हालांकि आधिकारिक रूप से इस मसले पर कोई बयान देने से इंकार किया है लेकिन उन्होंने बताया कि एलन की गिरफ्तारी पर विरोध जताने के लिए पिछले सप्ताह अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ म्यूनिख में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन के दौरान प्रस्तावित बैठक रद्द कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications