बसंत पंचमी पर लाखों ने संगम में लगाई डुबकी
मंगलवार तड़के से ही संगम तट पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग संगम में डुबकी लगाकर मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे थे।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर दोपाहर 12 बजे तक करीब 10 लाख लोग संगम में स्नान कर चुके थे और शाम तक संख्या 12 लाख के आस-पास पहुंचने के अनुमान है।
इलाहबाद के पुलिस उप-महानिरीक्षक राम कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि बसंत पंचमी के मौके पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए संगम तट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।
इलाहबाद के अलावा प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर शहरों में श्रद्धालुओं ने पवित्र गोमती, रामगंगा, सरयू सहित अन्य नदियों में स्नान करके मंदिरों में पूजा-पाठ किया।
बसंत पंचमी के दिन को शरद ऋतु की विदाई और बसंत ऋतु का आगमन माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications