एंड्रायड के कारण स्मार्टफोन की बिक्री बढ़ी
शोध संस्था 'आईडीसी' द्वारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2010 की अंतिम तिमाही में दुनिया भर में स्मार्टफोन की बिक्री बढ़कर 10.1 करोड़ हो गई जो कि पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 87 प्रतिशत ज्यादा है। वर्ष 2010 में स्मार्टफोन की कुल बिक्री 30.2 करोड़ रही जो कि पिछले साल की कुल बिक्री की तुलना में 75 प्रतिशत ज्यादा है।
आईडीसी के विशेषज्ञ रमन लामास ने कहा, "एंड्रायड के उपयोग के कारण स्मार्टफोन की बिक्री में वृद्धि हो रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications