बैफिनलैंड में आर्सेलरमित्तल की हिस्सेदारी बढ़ी

पिछले माह अधिग्रहण के समय दोनों कम्पनियों ने बैफिनलैंड की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। सोमवार को दोनों कम्पनियों ने घोषणा की कि उन्होंने बैफिनलैंड के 8,97,10,019 अतिरिक्त शेयर खरीदकर कम्पनी में अपनी संयुक्त हिस्सेदारी 90 प्रतिशत कर ली है।

इसके अलावा दोनों कम्पनियों ने बैफिनलैंड पर पूर्ण नियंत्रण के लिए 1.50 डॉलर प्रति शेयर की अपनी बोली की समयसीमा 17 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी है।

पिछले महीने बैफिनलैंड के अधिगहण के लिए दोनों कम्पनियों ने आपसी प्रतिस्पर्धा छोड़कर संयुक्त बोली के जरिए 59 करोड़ डॉलर के सौदे के तहत इस कम्पनी का अधिग्रहण किया था।

संयुक्त रूप से खरीदी गई हिस्सेदारी में से आर्सेलर मित्तल के पास 70 प्रतिशत और नूनावत के पास 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+