पाकिस्तान में परिवार के 9 सदस्यों की हत्या
मंडी बहाउद्दीन जिले के कदीराबाद शहर में ये हत्याएं हुईं। एक पुलिस अधिकारी अब्दुल रब ने बताया कि जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे तब उन पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।
पुसिस सूत्रों ने मंगलवार को 'जियो न्यूज' को बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।
रब ने बताया कि पुरानी पारिवारिक दुश्मनी के परिणामस्वरूप ये हत्याएं की गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications