2जी स्पेक्ट्रम मामला : दूरसंचार कम्पनी के अधिकारी की अपील खारिज
एटिसलत डीबी टेलीकॉम के भारत निदेशक शाहिद उस्मान बलवा ने अपील दायर कर अदालत से मांग की कि वह निर्देश देकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम से उनका सम्बंध होने का आरोप लगाने से केंद्र सरकार को रोके।
बलवा ने कहा कि इस आरोप के कारण उन्हें सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में काफी शर्मिदगी का सामना करना पड़ रहा है।
न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर ने बलवा के उस आवेदन को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अदालत से गुजारिश की थी कि उनके मामले का निपटारा यथासंभव जल्द किया जाए। मामले की सुनवाई सात मार्च को होनी है।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एटिसलत डीबी टेलीकॉम कम्पनी को पहले स्वान टेलीकॉम के नाम से जाना जाता था। यह कम्पनी 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्र्वतन निदेशालय की ओर से की जा रही जांच का सामना कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications