कम्बोडिया, थाईलैंड के बीच सुधरे हालात : मून
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मून के प्रवक्ता ने रविवार को एक बयान में कहा, "महासचिव, कम्बोडिया और थाईलैंड के बीच सशस्त्र टकराव की बार-बार आ रही खबरों से गम्भीर रूप से चिंतित हैं। इन टकरावों में कई लोगों के मारे जाने की खबर है और इसके कारण अनेक लोगों को विस्थापित होना पड़ा तथा सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचा।"
बयान में कहा गया है, "महासचिव ने दोनों पक्षों से युद्ध की स्थिति समाप्त करने के लिए एक प्रभावी बंदोबस्त करने तथा अत्यधिक संयम बरतने की अपील की है।"
बयान में आगे कहा है कि बान ने स्थापित प्रक्रियाओं, व्यवस्थाओं, संवाद की भावना तथा अच्छे पड़ोसीपन के जरिए विवाद के अंतिम समाधान हेतु अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए दोनों देशों का आान किया है।
ज्ञात हो कि कम्बोडियाई प्रधानमंत्री हुन सेन ने रविवार की रात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक पत्र भेज कर कम्बोडियाई क्षेत्र में थाईलैंड के हमले को रोकने के लिए एक आपात बैठक बुलाने का अनुरोध किया था।
दोनों देशों की सेना के बीच 11वीं सदी के मंदिर, प्रीच विहीयर के पास पिछले तीन दिनों से हो रही गोलीबारी का यह ताजा दौर है। इस मंदिर के 4.6 वर्ग किलोमीटर भूमि पर दोनों देश दावा करते हैं।
थाईलैंड सरकार के अनुसार शनिवार की गोलीबारी में थाईलैंड के एक सैनिक की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। उसके बाद शनिवार को ही दोनों देश युद्ध विराम पर सहमत हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications