पश्चिम बंगाल में फारवर्ड ब्लॉक के नेता की हत्या
किर्नाहार पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "यह घटना नानूर ब्लॉक के किर्नाहार में हुई है। फारवर्ड ब्लॉक के नेता पाल्तू शेख और मकबुल हुसैन बस से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान बस में सवार कुछ बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पाल्तू की मौके पर ही मौत हो गई और हुसैन बुरी तरह से घायल हो गए।"
उन्होंने बताया कि इसी दौरान बस की खिड़की के रास्ते निकलती हुई एक गोली सड़क पर खड़े तपन मंडल को लग गई।
अधिकारी ने बताया, "प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलीबारी के बाद तीनों बदमाश बस से उतरकर फरार हो गए। तलाशी अभियान जारी है।"
पुलिस अधीक्षक निसात परवेज ने बताया, "इस सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।"
फारवर्ड ब्लॉक के जिला सचिव दीपक चटर्जी ने बताया, "एक स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में पाल्तू को मृत घोषित कर दिया गया जबकि हुसैन को बोलपुर उपमंडलीय अस्पताल भेजा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications