जयपुर: प्यार में नाकाम युवक ने महिला पर तेजाब फेंका

यह वारदात शनिवार की शाम शहर के विद्यानगर में उस समय हुई, जब यहां की रहने वाली रितिका (नाम परिवर्तित) अपनी दोस्त के साथ शॉपिंग करने निकली। वो नैशनल हैंडलूम के शोरूम के सामने से गुजर रही थीं, तभी दो युवक मोटरसाइकिल से आए और उन पर तेजाब फेंक दिया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक घंटे के अंदर युवकों को धर दबोचा। इनमें से एक का नाम गोविंद और दूसरे का नाम गुड्डो सिंधी है। पुलिस के मुताबिक गोविंद पिदले कई महीनों से महिला को फोन पर परेशान करता था। प्रथम दृष्टया रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रेम में मिली नाकामी का मामला है। पुलिस ने कहा, साफ तौर पर जांच के बाद ही कोई जवाब दिया जा सकता है।
गोविंद और गुड्डू के खिलाफ मामला दर्ज कर, पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। उधर महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications